web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • breaking

        राहुल गांधी के दिखाए स्लाइड की ‘ब्राजीलियन मॉडल’ बोलीं — “मैं तो भारत गई ही नहीं, मेरी तस्वीर से राजनीति हो रही है

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Nov 6, 2025, 4:19 PM
        राहुल गांधी के दिखाए स्लाइड की ‘ब्राजीलियन मॉडल’ बोलीं — “मैं तो भारत गई ही नहीं, मेरी तस्वीर से राजनीति हो रही है
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        हरियाणा की वोटर लिस्ट में फोटो देख मॉडल ने कहा- मेरा भारत से कोई लेना-देना नहीं, राहुल के दावे के बाद फोटोग्राफर को अकाउंट डिलीट करना पड़ा।


        by - Thaneshwar Sahu

        नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की बुधवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है। राहुल ने एक ब्राजीलियन मॉडल की तस्वीर दिखाते हुए सवाल किया था कि हरियाणा की वोटर लिस्ट में यह विदेशी लड़की कैसे शामिल हो गई। अब उसी महिला का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कह रही है— “मैं तो कभी भारत भी नहीं गई, मेरी तस्वीर को वोटर ID में इस्तेमाल किया जा रहा है!”

        राहुल ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में करीब 25 लाख वोट चोरी हुए, और उन्होंने एक नीली जैकेट पहने महिला की तस्वीर दिखाते हुए कहा कि वह एक ब्राजीलियन मॉडल है, जिसने अलग-अलग नामों से 22 वोट डाले।

        बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में महिला ने खुद को लेरिसा (Larissa) बताया। वीडियो में वह पुर्तगाली में बोलते हुए कहती है—

        “दोस्तों, यह बहुत पागलपन है! भारत में वोट देने के लिए मेरी तस्वीर का इस्तेमाल किया जा रहा है। मुझे भारतीय बताकर लोग झगड़ रहे हैं। मैं तो कभी भारत भी नहीं गई।”

        मॉडल ने बताया कि यह तस्वीर उसके मॉडलिंग करियर के शुरुआती दिनों (18-20 वर्ष की उम्र) की है और इसे स्टॉक फोटो वेबसाइटों — Unsplash और Pexels पर अपलोड किया गया था, जहां से यह फ्री डाउनलोड के लिए उपलब्ध थी।

        इन वेबसाइटों से यह तस्वीर अब तक 4 लाख से अधिक बार डाउनलोड की जा चुकी है। तस्वीर के फोटोग्राफर मैथ्यूस फरेरो, ब्राजील के बेलो होरिजोंटे शहर के रहने वाले हैं।

        राहुल गांधी के दावे के बाद, लाखों यूजर्स ने फरेरो के अकाउंट पर धावा बोल दिया, जिससे उन्होंने अपना Instagram अकाउंट डिलीट कर दिया। उन्होंने कहा कि लोग मॉडल और फोटोग्राफर का नाम तक गड़बड़ा रहे हैं और यह समझ ही नहीं पाए कि यह तस्वीर फ्री इमेज प्लेटफॉर्म से ली गई थी।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        Update
        nextArticle