web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • breaking

        रायपुर में कुछ बड़ा करने आ रहे हैं पीएम मोदी: 2500 बच्चों से करेंगे दिल की बात, जानिए क्या है खास तैयारी

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 27, 2025, 6:06 PM
        रायपुर में कुछ बड़ा करने आ रहे हैं पीएम मोदी: 2500 बच्चों से करेंगे दिल की बात, जानिए क्या है खास तैयारी
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        छत्तीसगढ़ राज्योत्सव की 25वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को नवा रायपुर पहुंचेंगे। श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में 2500 बच्चों से संवाद करेंगे और हेल्थकेयर स्किल सेंटर का शुभारंभ करेंगे।

        रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 साल पूरे होने पर राजधानी नवा रायपुर एक ऐतिहासिक पल का गवाह बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को यहां श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में पहुंचेंगे और 2500 बच्चों से “दिल की बात” करेंगे।

        कार्यक्रम सुबह 9:40 बजे रायपुर एयरपोर्ट से शुरू होगा, जहां से पीएम सीधे अस्पताल जाएंगे। खास बात यह है कि इस कार्यक्रम में देश के अलावा नेपाल, भूटान और बांग्लादेश से भी बच्चे शामिल होंगे।

        श्री सत्य साईं हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट के चेयरमैन सी. श्रीनिवास ने बताया कि अब तक इस अस्पताल में 37,500 से ज्यादा बच्चों की हार्ट सर्जरी हो चुकी है — और वो भी पूरी तरह फ्री (निशुल्क)। यहां कोई बिल काउंटर नहीं, बल्कि सिर्फ ट्रांसफॉर्मेशन होता है।

        “हमारे अस्पताल में इलाज नहीं, सेवा होती है। हर बच्चे को नई जिंदगी देने का संकल्प ही यहां की पहचान है।” — सी. श्रीनिवास, चेयरमैन, श्री सत्य साईं ट्रस्ट

        आगामी कार्यक्रम में पीएम मोदी बच्चों और उनके परिवारों से मुलाकात करेंगे, उनके अनुभव जानेंगे और देश के सबसे बड़े नेशनल हेल्थकेयर स्किल सेंटर की घोषणा करेंगे।

        यह संस्थान रायपुर के 30 एकड़ क्षेत्र में फैला है और बच्चों के हृदय रोग के मुफ्त इलाज के लिए देशभर में पहचान रखता है।


        कार्यक्रम की मुख्य बातें:

        • प्रधानमंत्री मोदी 1 नवंबर की सुबह रायपुर आएंगे

        • 2500 बच्चे और उनके परिजन शामिल होंगे

        • देशभर के 20 नामी कार्डियोलॉजिस्ट मौजूद रहेंगे

        • कार्यक्रम में नेपाल, भूटान, बांग्लादेश के बच्चे भी होंगे

        • छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव (रजत जयंती) के अवसर पर आयोजन

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        बंगाल राजनीतिअमित बघेल गिरफ्तारीIndia T20 teamBhilai Raipur UpdateRailway JobRRC WR RecruitmentApprentice VacancyRailway Vacancy 2026
        nextArticle