पलवल हादसा: कार ने स्कूल लौटते बच्चों को टक्कर मारी, 2 की मौत, 1 गंभीर

पलवल। कोट-उटावड़ रोड पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। कार सवार हवलदार नरेश ने स्कूल से घर लौटते तीन बच्चों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है। घायल को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।
हादसा स्कूल से घर लौटते समय हुआ। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर हवलदार नरेश को कार सहित गिरफ्तार कर लिया है। नरेश पहाड़ी गांव का रहने वाला है और वर्तमान में नूंह में तैनात है।
मृतकों की पहचान 9 वर्षीय अयान और 7 वर्षीय अहसान के रूप में हुई है, दोनों उटावड़ गांव के निवासी हैं। गंभीर रूप से घायल बच्चा 5 वर्षीय अरसान है।
पुलिस घटना की छानबीन कर रही है और सभी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

CGVARTA
cgvarta.com (छत्तीसगढ़ वार्ता) छत्तीसगढ़ का एक अग्रणी हिंदी समाचार वेब पोर्टल है, जो प्रदेश और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक एवं निष्पक्ष ख़बरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य जनसामान्य की आवाज़ को प्रमुखता से उठाना तथा राजनीति, शासन-प्रशासन, अपराध, विकास, संस्कृति, खेल और जनहित से जुड़ी प्रत्येक महत्वपूर्ण जानकारी को निष्पक्षता के साथ प्रसारित करना है। प्रमुख विशेषताएँ - छत्तीसगढ़ की क्षेत्रीय एवं राज्य-स्तरीय ताज़ा ख़बरें निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता जन-सरोकार से जुड़े मुद्दे एवं विश्लेषणात्मक रिपोर्ट सत्य, निष्पक्षता और त्वरित समाचार के लिए जुड़े रहें cgvarta.com के साथ
