ओडिशा बॉर्डर पर बड़ी मुठभेड़: सीतानदी कमांडर समेत 3 नक्सली ढेर, सुरक्षाबल का ऑपरेशन जारी

कांकेर-धमतरी बार्डर पर मुठभेड़, 8 लाख इनामी श्रवण और 5 लाख इनामी राजेश मारे गए – हथियार बरामद
कांकेर। छत्तीसगढ़-ओडिशा बार्डर पर रविवार सुबह बड़ी मुठभेड़ हुई, जिसमें सुरक्षाबलों ने 3 नक्सलियों को ढेर कर दिया। मारे गए नक्सलियों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं।
पुलिस ने घटनास्थल से जिन शवों को बरामद किया है उनमें सीतानदी एरिया कमेटी का कमांडर श्रवण (8 लाख इनामी), नगरी एरिया कमेटी का डिप्टी कमांडर राजेश (5 लाख इनामी) और महिला नक्सली बसंती (1 लाख इनामी) शामिल है।
हथियार भी बरामद
जवानों ने मौके से एक एसएलआर, एक .303 थ्री-नॉट-थ्री राइफल और एक 12 बोर की बंदूक बरामद की है। पुलिस का कहना है कि इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है।
एसपी ने की पुष्टि
कांकेर एसपी आई. कल्याण एलिसेला ने जानकारी देते हुए कहा कि, "सुरक्षाबल को नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी दौरान सर्च ऑपरेशन में मुठभेड़ शुरू हो गई। तीन नक्सली मारे गए हैं और घटनास्थल से हथियार बरामद किए गए हैं।"

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
