10वीं बार नीतीश बने CM: गांधी मैदान में शपथ, पीएम मोदी भी रहे मौजूद, कौन-कौन शामिल हुआ नई कैबिनेट में?

पटना के गांधी मैदान में हुए भव्य समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। समारोह में पीएम मोदी और अमित शाह भी पहुंचे।
by - thaneshwar sahu
पटना। बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा अध्याय जुड़ गया है। नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में आयोजित विशाल समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
गांधी मैदान में कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल. चोंग्थू ने वह आदेश पढ़ा, जिसके तहत राज्यपाल ने संविधान के अनुच्छेद 164(1) के अनुसार नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नियुक्त किया।
PM मोदी और अमित शाह की मौजूदगी ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे। शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार सीधे प्रधानमंत्री मोदी के पास पहुंचे और उन्हें अभिवादन किया।
सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा बने उपमुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री के तुरंत बाद सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
इन नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली
कैबिनेट का विस्तार भी इसी मंच पर किया गया। बारी-बारी से नेताओं को 5–6 के समूह में बुलाकर शपथ दिलाई गई।
शपथ लेने वालों में प्रमुख नाम शामिल हैं:
-
विजय कुमार चौधरी
-
विजेंद्र कुमार यादव
-
श्रवण कुमार
-
मंगल पांडे
-
दिलीप जायसवाल
-
अशोक चौधरी
-
लेशी सिंह
-
मदन सहनी
-
नितिन नवीन
-
रामकृपाल यादव
-
संतोष कुमार सुमन
-
सुनील कुमार
-
मोहम्मद जमा खान
-
संजय सिंह टाइगर
-
अरुण शंकर प्रसाद
-
सुरेंद्र मेहता
-
नारायण प्रसाद
-
रमा निषाद
-
लखेंद्र कुमार रौशन
-
श्रेयसी सिंह
-
प्रमोद कुमार
-
संजय कुमार
-
संजय कुमार सिंह
-
दीपक प्रकाश
नई सरकार के गठन के साथ अब बिहार में राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है, और आने वाले दिनों में पहली कैबिनेट बैठक पर सबकी निगाहें टिकी होंगी।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
