ट्रांसपोर्ट मंत्री हूं, मैंने डंडा लगाया है...', पेट्रोल-डीजल को लेकर बोले नितिन गडकरी, बताया फ्यूचर प्लान

नागपुर में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पेट्रोल और डीजल के विकल्पों को लेकर बड़ा बयान दिया है. एक कार्यक्रम के दौरान गडकरी ने कहा कि वह ट्रांसपोर्ट मंत्री हैं और उन्होंने पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता कम करने के लिए सख्त रुख अपनाया है.
'डीजल और पेट्रोल बंद करो वरना...'
उन्होंने कहा, 'मैं ट्रांसपोर्ट मंत्री हूं. मैंने डंडा लगाया है. डीजल और पेट्रोल बंद करो वरना यूरो 6 के इमिशन नॉर्म्स लगाऊंगा.' नितिन गडकरी ने कहा कि अब ट्रैक्टर कंपनियों ने फ्लेक्स इंजन तकनीक पर काम शुरू कर दिया है. उन्होंने बताया कि 100 फीसदी इथेनॉल और सीएनजी से चलने वाले फ्लेक्स इंजन ट्रैक्टर अब तैयार हो चुके हैं.

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
