web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • breaking

        मुंबई में बड़ा ड्रामा: ऑडिशन के बहाने 20 बच्चों को बनाया बंधक, एक घंटे में स्पेशल टीम ने छुड़ाया

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 30, 2025, 5:11 PM
        मुंबई में बड़ा ड्रामा: ऑडिशन के बहाने 20 बच्चों को बनाया बंधक, एक घंटे में स्पेशल टीम ने छुड़ाया
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        पवई के RA स्टूडियो में आरोपी रोहित आर्या ने बच्चों को बंद कर रखा था, पुलिस और कमांडो की सूझबूझ से सभी बच्चे सुरक्षित निकाले गए — आरोपी गिरफ्तार।

        मुंबई (पवई)। शहर के पवई इलाके में गुरुवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति ने RA स्टूडियो में 20 से अधिक बच्चों को बंधक बना लिया। बताया गया कि बच्चों को एक्टिंग ऑडिशन के नाम पर स्टूडियो में बुलाया गया था।

        घटना के दौरान बच्चों की चीखें सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। तुरंत स्पेशल कमांडो टीम मौके पर पहुंची और बाथरूम के रास्ते से अंदर जाकर ऑपरेशन चलाया। करीब एक घंटे की कार्रवाई के बाद सभी बच्चों को सुरक्षित छुड़ा लिया गया।

        पुलिस ने आरोपी की पहचान रोहित आर्या के रूप में की है। वह मानसिक रूप से अस्थिर बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के पास से एयरगन और कुछ केमिकल पदार्थ भी बरामद किए हैं।

        घटना के बाद सोशल मीडिया पर आरोपी का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह कह रहा था कि उसने बच्चों को “कुछ सवाल पूछने के लिए” बंधक बनाया है और आग लगाने की धमकी भी दी थी।

        फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कहा कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं और उनके परिवारों से मिला दिए गए हैं।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        2026 बंगाल विधानसभा चुनावसड़क दुर्घटनाधमतरी न्यूजSub EngineerAnswer KeySub Engineer ExamAnswer Key 2026CG Job NewsVyapam Updateछत्तीसगढ़ भर्ती
        nextArticle