web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • breaking

        "हिड़मा के बाद नक्सलवाद पर बड़ा प्रहार : मारेडुमिली में 7 और नक्सली ढेर, टेक शंकर भी खत्म

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Nov 19, 2025, 4:01 PM
        "हिड़मा के बाद नक्सलवाद पर बड़ा प्रहार : मारेडुमिली में 7 और नक्सली ढेर, टेक शंकर भी खत्म
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        साउथ ज़ोनल कमेटी और AOBSZC के कई बड़े नेता ढेर — 2 AK-47 सहित 8 हथियार बरामद


        by - Thaneshwar sahu

        बीजापुर। देश के सबसे कुख्यात नक्सली कमांडर माड़वी हिड़मा की मौत के सिर्फ 24 घंटे बाद ही नक्सल मोर्चे पर एक और बड़ी सफलता मिली है। आंध्र प्रदेश के मारेडुमिली जंगलों में बुधवार तड़के सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एक और मुठभेड़ हुई, जिसमें 7 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया।

        मारे गए नक्सलियों में कई साउथ ज़ोनल कमेटी (SZCM) और आंध्रा-ओडिशा बॉर्डर स्पेशल ज़ोनल कमेटी (AOBSZC) के बड़े नेता शामिल हैं। इसी इलाके में मंगलवार को हिड़मा भी मारा गया था।


        सुबह 6.30 से 7 बजे तक चली मुठभेड़

        जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ सुबह 6:30 से 7:00 बजे तक चली। जवानों ने मौके से:

        • 4 पुरुष और 3 महिला नक्सलियों के शव

        • 2 AK-47 समेत कुल 8 हथियार

        बरामद किए।


        मारे गए नक्सलियों की पहचान

        अब तक 5 नक्सलियों की पहचान हो चुकी है:

        1. थिप्पीरी तिरुपति उर्फ देवजी उर्फ कुम्मा दादा – CCM

        2. मेटूरू जोगाराव उर्फ टेक शंकर

        3. चेल्लूरी नारायण राव उर्फ सुरेश – SZCM

        4. आज़ाद – SZCM

        5. सितो उर्फ ज्योति – DVCM, AOBSZC

        शेष दो नक्सलियों की पहचान जारी है।


        शीर्ष माओवादी नेता हुए ढेर

        मुठभेड़ में मारे गए नेताओं में शामिल:

        • जोगाराव उर्फ टेक शंकर – साउथ ज़ोनल कमेटी सदस्य, AOB इंचार्ज

        • ज्योति – डिविजनल कमेटी सदस्य, केशवराव की प्रोटेक्शन कमांडर

        • सुरेश उर्फ रमेश – माओवादी पार्टी कम्युनिकेशन टीम चीफ

        • लोकेश उर्फ गणेश – जगरगोंडा एरिया मिलिशिया कमांडर

        • स्रीनु उर्फ वासु – जगरगोंडा डिप्टी कमांडर

        • अनिता और शम्मी – जगरगोंडा एरिया कमेटी सदस्य

        अधिकारियों ने बताया कि सभी पर लाखों रुपए का इनाम घोषित था।


        50 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

        इस बीच तेलंगाना पुलिस ने बीजापुर के पामेड़ क्षेत्र से:

        • 3 SZCM सदस्य

        • 5 DVCM

        • 19 ACM/PPCM सदस्य

        • 23 सक्रिय पार्टी कैडर

        सहित 50 हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।
        यह क्षेत्र लंबे समय से हिड़मा की पकड़ में था।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle