web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • breaking

        कोंडागांव में बड़ा हादसा: कबड्डी मैच के दौरान करंट से 3 की मौत, 3 घायल

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Sep 21, 2025, 5:05 PM
        कोंडागांव में बड़ा हादसा: कबड्डी मैच के दौरान करंट से 3 की मौत, 3 घायल
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        फरसगांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के ग्राम रावसवाही में कबड्डी मैच के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। खेल मैदान में तेज आंधी-तूफान के बीच लगा टेंट 11 केवी बिजली तार से टकरा गया, जिससे करंट फैल गया। इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

        स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को विश्रामपुरी अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

        कबड्डी खिलाड़ी की भी मौत

        मृतकों में कबड्डी टीम का लीडर सतीश कुमार (24 वर्ष), निवासी गरांजीडीही भी शामिल है। उसकी मौत से खेल जगत और आसपास के क्षेत्र में गहरा शोक फैल गया है।

        फिलहाल विश्रामपुरी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में इस हादसे के बाद मातम का माहौल है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle