breaking
ATM में पीछे खड़े होकर पैसे निकाले, पुलिस ने संदिग्ध को 12 दिन बाद छोड़ा
Sep 27, 2025, 6:30 PM

14px16px18px20px22px24px
Speed:
सीसीटीवी में दिखा युवक ने पहले जानकारी जुटाई, फिर SBI ATM से 27,500 रुपए निकाल लिए
कांकेर। चारामा थाना क्षेत्र में अज्ञात युवक ने एटीएम में दूसरों के खाते से कुल 27,500 रुपए निकाल लिए। घटना 11 सितंबर की है।
सीसीटीवी फुटेज में युवक दिखाई दे रहा है, जो पहले एटीएम धारकों के पीछे खड़ा होकर उनके अकाउंट और पासवर्ड की जानकारी जुटा रहा था। इसके बाद उसने SBI एटीएम से रकम निकाली।
शिकायतकर्ता सद्दाम खान ने 15 सितंबर को पुलिस और बैंक को सूचना दी। पुलिस ने संदिग्ध को पकड़ा, लेकिन पहचान न होने पर छोड़ दिया गया। मामले की जांच जारी है।

author
Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
nextArticle
