web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • breaking

        ऑपरेशन अंकुश में जशपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 8 साल बाद मानव तस्करी का फरार आरोपी गिरफ्तार

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Sep 18, 2025, 3:54 PM
        ऑपरेशन अंकुश में जशपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 8 साल बाद मानव तस्करी का फरार आरोपी गिरफ्तार
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने मानव तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन अंकुश" के तहत की गई। आरोपी सुरेश मरकाम वर्ष 2016 से फरार था, जिसे कोरबा से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

        पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी ने वर्ष 2016 में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अच्छी नौकरी का लालच देकर दिल्ली भेजा था। इस मामले में पत्थलगांव थाना क्षेत्र में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। इनमें से एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है, जबकि एक की मृत्यु हो चुकी है। वहीं सुरेश मरकाम पिछले 8 सालों से पुलिस से फरार था। उसके खिलाफ धारा 363, 370 और 34 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

        अन्य जिलों में भी नकेल

        मानव व मादक पदार्थ तस्करी पर पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। हाल ही में कवर्धा जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र में पुलिस ने 50 लाख रुपये मूल्य के दो क्विंटल गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया था। तस्करों ने फिल्मी अंदाज़ में ट्रक के नीचे गुप्त स्थान बनाकर मादक पदार्थ छुपा रखा था।

        इसी तरह महासमुंद जिले में कोमाखान पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने संयुक्त कार्रवाई कर यूपी निवासी एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने टेमरी नाका के पास वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक से 5 क्विंटल गांजा बरामद किया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 75 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा गया है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle