web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • breaking

        जयपुर में दर्दनाक हादसा: मजदूरों से भरी बस हाईटेंशन लाइन से टकराई, आग लगी और सिलेंडर फटे, चीखों से गूंज उठा इलाका

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 28, 2025, 12:05 PM
        जयपुर में दर्दनाक हादसा: मजदूरों से भरी बस हाईटेंशन लाइन से टकराई, आग लगी और सिलेंडर फटे, चीखों से गूंज उठा इलाका
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        राजस्थान के जयपुर जिले के मनोहरपुर इलाके में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। मजदूरों से भरी बस हाईटेंशन लाइन से टकरा गई, जिससे बस में करंट आ गया और भीषण आग लग गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 मजदूर झुलस गए हैं। बस में रखे गैस सिलेंडरों में धमाके से स्थिति और भयावह हो गई।

        जयपुर। मंगलवार सुबह मनोहरपुर इलाके में मजदूरों को लेकर जा रही एक स्लीपर बस हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई। बस में करंट दौड़ते ही उसमें आग लग गई। बस में रखे गैस सिलेंडर एक के बाद एक फटते चले गए। चीख-पुकार मच गई। हादसे में 2 मजदूरों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 10 झुलस गए।

        बताया जा रहा है कि बस में 50 से ज्यादा मजदूर सवार थे, जिनमें से अधिकतर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। ये सभी मजदूर टोडी स्थित ईंट भट्टे पर काम करने जा रहे थे। हादसे के तुरंत बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बस में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की।

        गंभीर रूप से घायल 5 लोगों को जयपुर के SMS हॉस्पिटल रेफर किया गया है, जबकि अन्य को शाहपुरा के उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला कलेक्टर जितेंद्र सोनी और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची।

        प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में 5 से ज्यादा सिलेंडर रखे गए थे, जिनमें ब्लास्ट हुआ। इससे आग और तेजी से फैल गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रशासन को कई बार हाईटेंशन लाइन हटाने की मांग की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

        इससे पहले भी राजस्थान में ऐसे हादसे हो चुके हैं — 14 अक्टूबर को जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर बस में आग लगी थी, जिसमें 27 लोगों की मौत हुई थी।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        2026 बंगाल विधानसभा चुनावछात्र आत्महत्याKisan Credit CardPMFBYAgriculture IndiaFarmer Benefitबजट सत्र
        nextArticle