गुजरात कोल फ्रॉड के आरोपी कुरुद में दबोचे गए, भाजपा नेता के घर छिपे थे, गुजरात साइबर टीम ने छापा मारकर पकड़ा

धमतरी। गुजरात के बहुचर्चित कोल फ्रॉड मामले में दो फरार आरोपियों को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को गुजरात साइबर टीम ने छत्तीसगढ़ के कुरुद से दबोचा है, जहां वे अपने एक रिश्तेदार भाजपा नेता के घर में शरण लिए हुए थे। दोनों को कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर गुजरात ले जाया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम संजय अग्रवाल और सचिन अग्रवाल हैं, जो मूलतः भिलाई (छत्तीसगढ़) के रहने वाले हैं। दोनों के खिलाफ गुजरात में करीब 200 करोड़ रुपये के कोयला घोटाले में संलिप्त होने के आरोप हैं। इस फ्रॉड मामले में इनके अन्य साथी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।
गुजरात साइबर टीम को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी कुरुद में अपने रिश्तेदार भाजपा नेता के घर छिपे हुए हैं। इसके बाद टीम ने कुरुद पुलिस की मदद से बुधवार देर रात करीब 11:30 बजे छापा मारकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार सुबह उन्हें सिविल कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड के लिए पेश किया गया, जहां से उन्हें गुजरात रवाना कर दिया गया।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
