web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • breaking

        EOW-ACB की बड़ी रेड: रायपुर-जांजगीर समेत 3 राज्यों में दबिश, सौम्या चौरसिया के सहयोगी जयचंद गिरफ्तार

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Sep 21, 2025, 5:00 PM
        EOW-ACB की बड़ी रेड: रायपुर-जांजगीर समेत 3 राज्यों में दबिश, सौम्या चौरसिया के सहयोगी जयचंद गिरफ्तार
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        कोल और शराब घोटाले पर कसा शिकंजा, कई दस्तावेज व करोड़ों की लेनदेन की जानकारी हाथ लगी

        रायपुर। आर्थिक अपराध शाखा (EOW) और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ACB) ने रविवार को एक बार फिर बड़े स्तर पर कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में सात स्थानों पर एक साथ दबिश दी। राजधानी रायपुर और जांजगीर में हुई इस कार्रवाई से कोल और शराब घोटाले में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं।

        टीम ने कारोबारियों और संदेहास्पद लोगों के ठिकानों पर छापा मारकर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, संपत्ति संबंधी दस्तावेज और नगद रकम जब्त की। सभी जब्त सामग्री की बारीकी से जांच की जा रही है।

        सौम्या चौरसिया का करीबी सहयोगी दबोचा गया

        शराब घोटाले से जुड़े मामले में जांच एजेंसी ने एक बड़ा कदम उठाते हुए जयचंद कोशले को हिरासत में लिया है। जयचंद, खनिज विभाग में पदस्थ रहा है और पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में सचिवालय में तैनात था। एजेंसियों के मुताबिक, वह पूर्व आईएएस सौम्या चौरसिया का प्रमुख सहयोगी रहा है और कथित तौर पर अवैध कोल लेवी वसूली में शामिल था।

        50 करोड़ की हेराफेरी का आरोप

        जांच में सामने आया है कि जयचंद कोशले ने अवैध वसूली की राशि का लगभग 50 करोड़ रुपये का प्रबंधन किया है। उसके ठिकानों की तलाशी में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डेटा मिले हैं, जिनकी जांच जारी है।

        तीन राज्यों में एकसाथ छापेमारी

        EOW और ACB की संयुक्त टीम ने छत्तीसगढ़ में तीन, झारखंड में दो और बिहार में दो जगहों पर छापे मारे। यह कार्रवाई सुबह से देर शाम तक चली। अधिकारियों का कहना है कि जब्त सामग्री से घोटाले की परतें और खुलेंगी और जल्द ही अन्य आरोपियों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle