web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • breaking

        दुर्ग में नौकरी का झूठा वादा और ठगी बनी महिला की हत्या की वजह, 6 आरोपियों गिरफ्तार

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Sep 25, 2025, 8:30 PM
        दुर्ग में नौकरी का झूठा वादा और ठगी बनी महिला की हत्या की वजह, 6 आरोपियों गिरफ्तार
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        “पुलिस ने पांच दिन में सुलझाया सनसनीखेज सुपारी किलिंग केस”

        दुर्ग। पुलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम टेमरी (नगपुरा) में 20 सितंबर को पत्थर से कुचली हुई महिला की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने इसे अंधे कत्ल मानकर जांच शुरू की थी। अब इस सनसनीखेज मामले का राजफाश हो गया है।

        पुलिस जांच में पता चला कि महिला गंगोत्री उर्फ गंगा जांगड़े (ग्राम दादर) को नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लेने के बाद काम नहीं मिलने पर उसकी हत्या की गई। आरोपियों ने सुपारी किलिंग की योजना बनाई और वीडियो कॉल के माध्यम से इसे अंजाम दिया।

        पुलिस ने हत्या के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में निर्भय जांगड़े (19), जयदीप साहू (19), मनीष बंजारे (19), पवन कुमार सिंह (18), हेमलता बंजारे (38) और एक अन्य शामिल हैं। हत्या में प्रयुक्त बाइक को भी पुलिस ने बरामद किया है।

        जांच में सामने आया कि आरोपी ने गंगोत्री को ढाबे में बुलाया और वहां बेल्ट और चुनरी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। पहचान छुपाने के लिए मृतका का चेहरा पत्थर से कुचला गया। इसके बाद आरोपी उसके आभूषण उतारकर फेंक दिए और मोबाइल अपने पास रख लिया।

        वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में की गई तेज कार्रवाई और डिजिटल ट्रांजैक्शन के सबूतों से पुलिस आरोपियों तक पहुंच सकी। पुलिस ने हत्या, आपराधिक षड्यंत्र, लूट और साक्ष्य छुपाने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। कुछ आरोपी अभी फरार हैं, उनकी जल्द गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle