web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • breaking

        बस पलटने से बड़ा हादसा, 4 साल की बच्ची की मौत, कई यात्री घायल

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Sep 25, 2025, 5:46 PM
        बस पलटने से बड़ा हादसा, 4 साल की बच्ची की मौत, कई यात्री घायल
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        धमतरी। जिले के नगरी रोड पर गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। डीआरडी कंपनी की यात्री बस (CG 04 E 2872) अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 4 साल की बच्ची की मौत हो गई और कई यात्री घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।

        हादसे का विवरण

        बस धमतरी बस स्टैंड से नगरी के लिए निकली थी। जानकारी के अनुसार, बस में एक तरफ सवारियां ज्यादा होने से वाहन संतुलन खो बैठा और करीब 12:30 बजे खड़ादाह गांव के पास स्टेट हाइवे पर पलट गया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही केरेगांव पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

        मृतका और घायलों की पहचान

        हादसे में 4 साल की बच्ची रागिनी निषाद निवासी ग्राम बासनवाही की मौत हो गई।
        घायल यात्रियों में –

        • टीकाराम साहू (58 वर्ष) एवं उनकी पत्नी कुमारी बाई साहू (54 वर्ष) निवासी ग्राम बेलौदी

        • कलेसिया निषाद ग्राम बासनवाही

        को जिला अस्पताल धमतरी लाया गया। डॉक्टर तेजस शाह ने जांच के बाद बच्ची रागिनी को मृत घोषित कर दिया।

        रिश्तेदार के घर से लौटते वक्त हुआ हादसा

        कलेसिया निषाद ने बताया कि वह अपनी नातिन (रागिनी) के साथ रिश्तेदार के घर अछोटा से वापस लौट रही थी, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।

        पुलिस की कार्रवाई

        फिलहाल, केरेगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle