breaking
दंतेवाड़ा IED ब्लास्ट: 2 जवान घायल, रायपुर रेफर
Sep 11, 2025, 2:37 PM

14px16px18px20px22px24px
Speed:
दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान IED ब्लास्ट में 2 जवान घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर एयरलिफ्ट किया गया।
जानकारी के अनुसार, 195वीं बटालियन की टीम मालेवाही और सातधार के बीच एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन पर थी। इसी दौरान जवानों को नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आना पड़ा।
घायलों में इंस्पेक्टर दीवान सिंह गुर्जर और आरक्षक आलम मुनेश शामिल हैं। दंतेवाड़ा SP गौरव रॉय ने मामले की पुष्टि की। दोनों जवानों को जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया।

author
Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
nextArticle
