PWD Transfer: लोक निर्माण विभाग ने 7 मुख्य अभियंताओं के तबादले किए, देखें नई पदस्थापना सूची

रायपुर। राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग (PWD) ने बड़े पैमाने पर तबादले करते हुए सात मुख्य अभियंताओं की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार विभिन्न परिक्षेत्रों में पदस्थापना की गई है।
नई पदस्थापना सूची
-
आर.के. रात्रे – बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता (पूर्व में प्रमुख अभियंता कार्यालय, नवा रायपुर – वास्तुविद, डिजाइन एवं सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ)
-
नागेश कुमार जयंत – दुर्ग परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता (पूर्व में सरगुजा परिक्षेत्र)
-
पी.एम. कश्यप – रायपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता (पूर्व में ADB परियोजनाओं के निदेशक)
-
एम.एल. उरांव – बस्तर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता (पूर्व में राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र)
-
ज्ञानेश्वर कश्यप – राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता (पूर्व में रायपुर परिक्षेत्र)
-
जी.आर. रावटे – प्रमुख अभियंता कार्यालय, नवा रायपुर (वास्तुविद, डिजाइन एवं सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ) – (पूर्व में बस्तर परिक्षेत्र)
-
भोलाशंकर बघेल – सरगुजा परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता (पूर्व में दुर्ग परिक्षेत्र)
-
विजय सिंह कोरम – प्रमुख अभियंता कार्यालय, नवा रायपुर (मुख्य अभियंता प्रशासन) – (पूर्व में बिलासपुर परिक्षेत्र)
तबादले से विभाग में हलचल
इन तबादलों के साथ विभाग में नई ऊर्जा और कार्यशैली आने की उम्मीद जताई जा रही है। शासन का मानना है कि विभिन्न परियोजनाओं के सुचारू संचालन और तेज रफ्तार से कामों को आगे बढ़ाने में ये पदस्थापना सहायक साबित होंगी।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
