web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • breaking

        छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली एनकाउंटर: 10 नक्सली ढेर, एक करोड़ का इनामी मनोज भी मारा गया

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Sep 11, 2025, 7:47 PM
        छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली एनकाउंटर: 10 नक्सली ढेर, एक करोड़ का इनामी मनोज भी मारा गया
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक भीषण मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों में सीसी सदस्य और एक करोड़ रुपये का इनामी नक्सली मनोज उर्फ बालकृष्ण भी शामिल है।

        यह मुठभेड़ शोभा थाना और मैनपुर थाना क्षेत्र के घने जंगलों में हुई। फिलहाल इलाके में रुक-रुककर गोलीबारी जारी है और सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

        सूत्रों के अनुसार, मारे गए सीसी मेंबर की पहचान मॉडेम बालाकृष्ण उर्फ बालन्ना उर्फ रामचंद्र उर्फ राजेंद्र उर्फ गोलकोंडा राजेंद्र उर्फ चिन्नी उर्फ मनोज के रूप में हुई है। 58 वर्षीय बालाकृष्ण तेलंगाना के वारंगल जिले का रहने वाला था।

        रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा ने भी पुष्टि की है कि गरियाबंद के जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ अब भी जारी है और और भी नक्सलियों के मारे जाने की संभावना है।

        (यह एक ब्रेकिंग न्यूज है — अपडेट जारी है)

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle