BREAKING: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल – IAS रोहित यादव बने जनसंपर्क सचिव, बदले गए कई कलेक्टर

छत्तीसगढ़ में 14 IAS अधिकारियों का तबादला, रोहित यादव को जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी, राजनांदगांव को मिला नया कलेक्टर
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। मुख्य सचिव विकास शील के पदभार ग्रहण करने के बाद सरकार ने सोमवार देर शाम 14 IAS अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए।
नए आदेश के तहत रोहित यादव को जनसंपर्क विभाग का सचिव बनाया गया है। यह दायित्व उन्हें अतिरिक्त प्रभार के रूप में सौंपा गया है, जबकि उनके पूर्ववर्ती पी. दयानंद को इस पद से मुक्त कर दिया गया है।
मुख्य बदलाव इस प्रकार हैं:
-
रोहित यादव – सचिव जनसंपर्क विभाग (अतिरिक्त प्रभार)।
-
मुकेश बंसल – सचिव विमानन विभाग का अतिरिक्त प्रभार।
-
डॉ. रवि मित्तल – आयुक्त जनसंपर्क से डायरेक्टर विमानन बनाए गए।
-
जितेंद्र यादव – रायगढ़ जिला पंचायत CEO से राजनांदगांव के कलेक्टर।
-
फरिया आलम सिद्दीकी – स्कूल शिक्षा उप सचिव के साथ-साथ डायरेक्टर फूड।
-
कुलदीप शर्मा – वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के MD का अतिरिक्त प्रभार।
इसके अलावा कई अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।


पृष्ठभूमि
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल का यह सिलसिला लंबे समय से जारी है। नए आदेश के बाद माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव देखने को मिल सकता है।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
