web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • breaking

        "रायपुर में ISIS कनेक्शन का बड़ा खुलासा : दो नाबालिग गिरफ्तार, 100 लोगों को जोड़ चुके थे ग्रुप से

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Nov 19, 2025, 4:11 PM
        "रायपुर में ISIS कनेक्शन का बड़ा खुलासा : दो नाबालिग गिरफ्तार, 100 लोगों को जोड़ चुके थे ग्रुप से
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        ATS की पहली बड़ी कार्रवाई — डिजिटल सबूत मिले, UAPA में केस दर्ज, फिदायीन बनाने की कोशिश का शॉकिंग खुलासा


        by - Thaneshwar sahu

        रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में आतंकवाद से जुड़ा बड़ा खुलासा हुआ है। राज्य ATS ने ISIS की कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित दो नाबालिगों को रायपुर और दुर्ग से गिरफ्तार किया है। दोनों के मोबाइल फोनों से ऐसे डिजिटल सबूत मिले हैं, जिन्होंने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।

        जांच में सामने आया कि ISIS से जुड़े एक विदेशी हैंडल ने दोनों नाबालिगों को व्हाट्सऐप ग्रुप बनाने और उसमें लोगों को जोड़ने का टास्क दिया था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ये किशोर 100 से अधिक लोगों को इस ग्रुप में एड कर चुके थे।


        गंभीर डिजिटल सबूत बरामद — UAPA में FIR

        ATS ने जब्त मोबाइल फोनों से:

        • आपत्तिजनक फोटो

        • ISIS समर्थक सामग्री

        • चैट, लिंक, लोकेशन डेटा

        • ग्रुप मेंबर लिस्ट

        जैसे कई डिजिटल एविडेंस बरामद किए हैं।

        दोनों के खिलाफ UAPA एक्ट में FIR दर्ज की गई है। मोबाइल और लैपटॉप का डिजिटल फॉरेंसिक जारी है।


        कैसे हुआ भंडाफोड़? — सोशल मीडिया से लेकर IP ट्रेस तक

        जांच टीम ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कई फर्जी अकाउंट की निगरानी की। ट्रैकिंग के दौरान रायपुर और भिलाई के दो किशोरों के IP एड्रेस ट्रेस हुए। इसके बाद ATS ने रविवार को दोनों को पकड़ लिया।


        ब्रेनवॉश करने वाला नेटवर्क — धार्मिक शिक्षा के नाम पर जाल

        सूत्रों के अनुसार:

        • ISIS ने “इस्लामिक शिक्षा” के नाम पर किशोरों को संपर्क किया

        • पाकिस्तान से भेजी गई कट्टर सामग्री से ब्रेनवॉश किया

        • किशोरों को “धार्मिक कर्तव्य” और “जिहादी कंटेंट” भेजा गया

        • उन्हें फिदायीन बनाने की कोशिश की जा रही थी

        ATS को लैपटॉप से वह संवेदनशील नक्शे भी मिले हैं, जिन्हें ISIS हैंडल ने भेजा था।


        कई नए नामों पर भी जांच — ATS कई लोगों को बुलाएगी

        ग्रुप में शामिल 100+ लोगों की सूची ATS के पास है।
        जांच टीम जल्द कई लोगों को पूछताछ के लिए बुला सकती है।


        ATS की पहली आधिकारिक FIR

        छत्तीसगढ़ ATS का गठन 2017 में हुआ था। यह पहली बार है जब ATS ने आतंकवाद के मामले में खुद FIR दर्ज की है। जांच की गंभीरता को देखते हुए, आने वाले दिनों में NIA भी जांच में शामिल हो सकती है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle