भाजपा नेता के बेटे संग भागी पत्नी, पति ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में पत्नी के अवैध संबंध का जिक्र

बिलासपुर। तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलपान में भाजपा नेता के बेटे संग पत्नी के अवैध संबंध से परेशान किसान देवलाल मरकाम (52) ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सुसाइड नोट में उन्होंने पत्नी के संबंध का जिक्र किया। मृतक किसान अपने प्रयासों के बावजूद पत्नी को समझा नहीं पाए। परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले को दबा रही है और भाजपा नेता के बेटे के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही।
घटना 24 सितंबर की है। देवलाल मरकाम ने अगस्त 2025 में पत्नी के भाग जाने के बाद सामाजिक बैठक भी की थी, लेकिन बदनामी और मानसिक तनाव के चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली।
परिजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और मृतक के सुसाइड नोट के आधार पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
