छत्तीसगढ़ में 1 करोड़ की इनामी नक्सली सुजाता ने किया आत्मसमर्पण

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर ज़िले में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव और लगातार हो रही कार्रवाई के बीच माओवादियों को एक और बड़ा झटका लगा है। दक्षिण बस्तर में वर्षों से सक्रिय और नक्सलियों को दक्षिण सब ज़ोनल ब्यूरो इंचार्ज रही कुख्यात महिला नक्सली सुजाता ने आत्मसमर्पण कर दिया है।
सुजाता पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। माना जा रहा है कि यह आत्मसमर्पण नक्सली संगठन के लिए बड़ा मनोबल गिराने वाला साबित होगा। ख़ास बात यह है कि, सुजाता कुख्यात नक्सली कमांडर किशनजी की पत्नी है, जो कुछ साल पहले पश्चिम बंगाल में मुठभेड़ के दौरान मारा गया था।
सूत्रों के अनुसार सुजाता लंबे समय से बस्तर संभाग में सक्रिय रहकर कई बड़े हमलों की साजिश रचने में शामिल रही है। तेलंगाना पुलिस के डीजीपी दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर इस मामले की आधिकारिक जानकारी साझा करेंगे।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
