web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • breaking

        BREAKING: BALCO प्लांट में 20 साल पुराना संयंत्र ध्वस्त – बड़ी लापरवाही से बाल-बाल बचे सैकड़ों कर्मचारी

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 3, 2025, 1:30 PM
        BREAKING: BALCO प्लांट में 20 साल पुराना संयंत्र ध्वस्त – बड़ी लापरवाही से बाल-बाल बचे सैकड़ों कर्मचारी
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        कोरबा में BALCO प्लांट हादसा, राख फिल्टर संयंत्र भरभराकर गिरा, सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

        कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (BALCO) प्लांट में एक बड़ा हादसा टल गया। सोमवार को प्लांट परिसर में राख फिल्टर का करीब 20 साल पुराना संयंत्र अचानक गिर पड़ा। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई श्रमिक मौजूद नहीं था, जिसके चलते जनहानि नहीं हुई।

        जानकारी के अनुसार, यह ईएसपी (Electrostatic Precipitator) वर्ष 2004-05 में सेपको कंपनी द्वारा बनाया गया था। अचानक हुए हादसे ने एक बार फिर सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

        पहले भी हो चुके हैं हादसे

        गौरतलब है कि इससे पहले भी BALCO प्लांट में चिमनी गिरने जैसी गंभीर दुर्घटना हो चुकी है। बावजूद इसके, प्रबंधन ने पर्याप्त सबक नहीं लिया। लगातार हो रही घटनाएं श्रम विभाग और प्लांट प्रशासन की लापरवाही को उजागर करती हैं।

        कर्मचारियों का आरोप

        स्थानीय कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि उद्योगपतियों के दबाव में श्रम विभाग केवल खानापूर्ति करता है। संयंत्रों में सुरक्षा नियमों की अनदेखी लगातार श्रमिकों की जान को खतरे में डाल रही है। हाल ही में रायपुर स्थित गोदावरी पावर प्लांट (हीरा ग्रुप) में हादसे में छह श्रमिकों की मौत ने भी सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा किया था।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle