तेजस क्रैश का असर: आर्मेनिया ने 1.2 बिलियन डॉलर की तेजस डील फिलहाल रोकी, दुबई एयरशो हादसे के बाद बड़ा फैसला

दुबई एयर शो में क्रैश के बाद आर्मेनिया ने बातचीत रोकने का निर्णय लिया। यह तेजस की पहली विदेशी डील हो सकती थी। भारत और आर्मेनिया दोनों की ओर से अभी आधिकारिक बयान नहीं।
by - Thaneshwar Sahu
नई दिल्ली। दुबई एयरशो में भारतीय तेजस फाइटर जेट के क्रैश का असर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिखने लगा है। इजराइली मीडिया येरुशलम पोस्ट के मुताबिक, आर्मेनिया ने भारत से तेजस फाइटर जेट खरीदने की बातचीत फिलहाल रोक दी है। यह फैसला उस हादसे के बाद लिया गया जिसमें भारतीय वायुसेना के पायलट विंग कमांडर नमांश सियाल की मौत हो गई थी।
12 बिलियन डॉलर की ‘लगभग फाइनल’ डील पर विराम
आर्मेनिया और भारत के बीच लगभग 1.2 बिलियन डॉलर (लगभग ₹10 हजार करोड़) की तेजस डील को अंतिम चरण में बताया जा रहा था।
-
12 तेजस MK1A फाइटर जेट खरीदने की योजना थी
-
यह तेजस की पहली विदेशी निर्यात डील बन सकती थी
लेकिन दुबई में हुए हादसे के बाद आर्मेनिया ने बातचीत ‘रोकने’ का निर्णय लिया है—हालांकि इसे ‘रद्द’ नहीं कहा गया है।
आधिकारिक बयान नहीं
-
आर्मेनिया सरकार ने अभी तक इस मसले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
-
भारत सरकार ने भी रिपोर्ट पर टिप्पणी करने से इनकार किया है।
इससे साफ है कि स्थिति अभी भी डिप्लोमैटिक स्तर पर ‘सस्पेंडेड स्टेट’ में है।
दुबई एयरशो में तेजस क्रैश.... क्या हुआ था हादसा?
शुक्रवार, 21 नवंबर को दुबई एयरशो के आखिरी दिन—
-
दोपहर करीब 2:10 बजे (स्थानीय समय)
-
भारतीय समय के अनुसार 3:40 PM
तेजस फाइटर जेट लो-एल्टीट्यूड एरियल मैन्यूवर कर रहा था।
अचानक इसकी ऊंचाई कम हुई और कुछ ही सेकंड में विमान जमीन से टकरा गया।
धमाका हुआ, आग लग गई और पायलट विंग कमांडर नमांश सियाल की मौके पर ही मौत हो गई।
🛩️ 20 महीनों में तेजस का दूसरा हादसा
-
मार्च 2024, जैसलमेर (राजस्थान):
तेजस ट्रेनिंग sortie के दौरान क्रैश हुआ था, लेकिन पायलट सुरक्षित इजेक्ट हो गए थे। -
नवंबर 2025, दुबई:
पायलट की मौत, अंतरराष्ट्रीय डील पर असर।
यह तेजस का 20 महीने में दूसरा क्रैश है।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
