Airbus A320 में बड़ी तकनीकी चेतावनी: 6000 विमान ग्राउंडेड सोलर रेडिएशन से डेटा फेल, कई देशों में उड़ानें रद्द

एयरबस ने A320 विमानों में सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया, कई फ्लाइट्स कैंसिल। 1000 विमान में अपडेट में लगेगा एक हफ्ता, यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ सकता है।
by - Thaneshwar sahu
नई दिल्ली। हवाई यात्रा करने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। एयरबस ने दुनिया भर में चल रहे A320 विमानों के लिए एक महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया है, जिसके चलते कई देशों में अचानक उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।
एयरबस की एडवाइजरी के बाद—
-
एयर फ्रांस ने 35 उड़ानें
-
जापान एयरलाइंस ने 65 उड़ानें रद्द कीं
-
भारत में एयर इंडिया और इंडिगो ने यात्रियों को एडवाइजरी जारी कर दी है।
क्यों करना पड़ा सॉफ्टवेयर अपडेट?
पिछले साल जेटब्लू की एक उड़ान के दौरान ए320 के कंप्यूटर सिस्टम में गंभीर खराबी देखी गई थी।
जांच में सामने आया कि—
“तेज सोलर रेडिएशन प्लेन के डेटा सिस्टम को प्रभावित कर रहा है।”
यह समस्या उड़ान सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है।
इसके बाद एयरबस ने सभी A320 विमानों में अनिवार्य रूप से सॉफ्टवेयर अपडेट का फैसला किया।
6000 से ज्यादा विमान होंगे अपडेट
एयरबस ने बताया कि—
-
दुनिया में चल रहे 6000+ A320 विमान अपडेट किए जाएंगे
-
ज्यादातर विमानों में प्रक्रिया कुछ घंटों में पूरी हो जाएगी
-
लेकिन 1000 विमान ऐसे हैं जिनमें कम से कम एक हफ्ता लग सकता है
इसका सीधा असर यूरोप, अमेरिका, जापान और भारत सहित कई देशों की उड़ानों पर पड़ेगा।
यूरोपीय संघ विमान सुरक्षा एजेंसी (EASA) ने कहा—
“यात्रियों को असुविधा हो सकती है, लेकिन सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
जेटब्लू वाली घटना से मचा हड़कंप
30 अक्टूबर को जेटब्लू का A320 विमान मैक्सिको से अमेरिका जा रहा था।
उड़ान के दौरान—
-
प्लेन के कंप्यूटर में अचानक डेटा एरर आया
-
विमान का नाक का हिस्सा नीचे झुक गया
-
पायलट ने तुरंत फ्लोरिडा में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई
जांच में पुष्टि हुई कि यह सोलर रेडिएशन की वजह से हुआ था।
यही कारण है कि एयरबस ने अब A320 सीरीज में यह सॉफ्टवेयर अपडेट अनिवार्य किया है।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
