web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • breaking

        CG breaking: पुलिस की बड़ी कामयाबी, जंगल से आईईडी बम और भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Sep 6, 2025, 4:42 PM
        CG breaking: पुलिस की बड़ी कामयाबी, जंगल से आईईडी बम और भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        गरियाबंद। जिले के नक्सल प्रभावित जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिला पुलिस बल ई-30 ऑपरेशन टीम ने सर्चिंग अभियान के दौरान आईईडी बम सहित भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद की है जानकारी के मुताबिक, प्रतिबंधित माओवादी संगठन धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के नक्सलियों ने थाना मैनपुर अंतर्गत गोबरा क्षेत्र के जंगलों में पुलिस व ग्रामीणों को नुकसान पहुंचाने और दहशत फैलाने के मकसद से विस्फोटक और अन्य सामान छुपाकर रखा था। स्थानीय सूचना तंत्र से मिली खबर के आधार पर 5 सितंबर को पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया।

        सर्च ऑपरेशन में बरामद सामान

        • स्टील कंटेनर से बना आईईडी बम

        • नक्सली साहित्य और बैनर

        • 57 नग पटाखा बम

        • इलेक्ट्रॉनिक वायर का बंडल और कॉर्डेक्स वायर

        • पावर बैंक और छोटा सोलर प्लेट

        • नक्सली वर्दी, सिंगल शॉट वैरल

        • अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री

        बीडीएस टीम ने मौके पर बरामद सामग्री को सुरक्षित किया। पुलिस ने कहा कि इस कार्रवाई से नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम हो गई है। आगे भी इस तरह के सर्च अभियान लगातार जारी रहेंगे।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle