CG Transfer News: वन विभाग में CCF के तबादले, जानिए किसे कहां भेजा गया

रायपुर। CG NEWS: छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुल 13 मुख्य वन संरक्षक (CCF) स्तर के अधिकारियों का नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। यह आदेश 14 सितंबर 2025 को मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से अवर सचिव डी.आर. चंद्रवंशी द्वारा जारी किया गया।
जारी सूची में शामिल प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं—
-
राजेश कुमार चंदेल को सदस्य सचिव छत्तीसगढ़ राज्य जैव विविधता बोर्ड, नवा रायपुर से मुख्य वन संरक्षक (प्रशिक्षण) कोंकेर तथा अतिरिक्त प्रभारी मुख्य वन संरक्षक, कार्य योजना मंडल, कोंकेर पदस्थ किया गया।
-
एस. वेंकटारमण को मुख्य वन संरक्षक (बाल संरक्षण), नवा रायपुर से मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) एवं क्षेत्र संचालक इंद्रावती टाइगर रिजर्व, बीजापुर तथा अतिरिक्त प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान), अंबिकापुर पदस्थ किया गया।
-
डॉ. के. मैथ्यू को मुख्य वन संरक्षक, दुर्ग सर्किल से मुख्य वन संरक्षक (परियोजना निर्माण, निगरानी एवं मूल्यांकन) नवा रायपुर स्थानांतरित किया गया।
-
माधवेश्वर वी. को मुख्य वन संरक्षक (प्रशिक्षण) सरगुजा से मुख्य वन संरक्षक (जैव विविधता संरक्षण) सह सचिव छ.ग. राज्य जैव विविधता बोर्ड, नवा रायपुर पदस्थ किया गया।
-
इसी तरह एम. मसीहला, मनोज कुमार पाण्डेय, आलोक कुमार तिवारी, रश्मि चंद्र दुबे, अभिषेक कुमार सिंह समेत कुल 13 अधिकारियों को नवीन स्थानों पर पदस्थापित किया गया है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारी अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करें।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
