web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • breaking

        21 साल बाद फिर वोटर लिस्ट में बड़ा बदलाव: 12 राज्यों में कल से शुरू होगा नया रिवीजन, छत्तीसगढ़ भी शामिल

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 27, 2025, 6:33 PM
        21 साल बाद फिर वोटर लिस्ट में बड़ा बदलाव: 12 राज्यों में कल से शुरू होगा नया रिवीजन, छत्तीसगढ़ भी शामिल
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        28 अक्टूबर से देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट का स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) शुरू होगा। इसमें नए वोटरों के नाम जुड़ेंगे और गलतियों का सुधार होगा।

        नई दिल्ली। देश में अब एक बार फिर वोटर लिस्ट (Voter List) को अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने बताया कि 28 अक्टूबर से 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

        इस प्रक्रिया के तहत नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे, वहीं मौजूदा वोटर लिस्ट में मौजूद गलतियों को सुधारा जाएगा। साथ ही जिन मतदाताओं की पात्रता समाप्त हो चुकी है, उनके नाम हटाए जाएंगे।

        मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने बताया कि इन राज्यों की वोटर लिस्ट आज रात से फ्रीज कर दी जाएगी और कल सुबह से SIR की प्रक्रिया शुरू होगी।


        किन राज्यों में होगा SIR

        1. अंडमान निकोबार

        2. छत्तीसगढ़

        3. गोवा

        4. गुजरात

        5. केरल

        6. लक्षद्वीप

        7. मध्य प्रदेश

        8. पुडुचेरी

        9. राजस्थान

        10. तमिलनाडु

        11. उत्तर प्रदेश

        12. पश्चिम बंगाल


        इन राज्यों में विधानसभा चुनाव की संभावित तिथियां:

        • 2026: पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी

        • 2027: गोवा, गुजरात, उत्तर प्रदेश

        • 2028: छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान

        (अंडमान निकोबार और लक्षद्वीप में विधानसभा नहीं है।)


        21 साल बाद हो रहा है विशेष पुनरीक्षण

        मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि देश में आखिरी बार 2004 में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) किया गया था। अब 21 साल बाद यह प्रक्रिया दोबारा शुरू हो रही है।
        उन्होंने कहा कि SIR से वोटर लिस्ट की पारदर्शिता और सटीकता बढ़ेगी तथा चुनावों से पहले सही मतदाता सूची तैयार करने में मदद मिलेगी।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        Updateस्थानीय चुनावChhattisgarh DevelopmentPrince AndrewUK Royal FamilyBritain NewsRoyal Scandal
        nextArticle