भाजपा नेता रतन दुबे हत्याकांड: NIA ने माओवादी पिता-पुत्र पर लगाए आरोप, चार गिरफ्तार

झाराघाटी में चुनाव प्रचार के दौरान कुल्हाड़ी से हत्या, NIA की गहन जांच जारी
रायपुर। नारायणपुर जिले में 2023 में हुए भाजपा नेता रतन दुबे हत्या कांड में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने माओवादी पिता-पुत्र शिवानंद नाग और नारायण प्रसाद नाग पर आरोप तय कर दिए हैं। इस मामले में अब तक चार आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है।
जानकारी के अनुसार, रतन दुबे की नवंबर 2023 में झाराघाटी के कौशलनार गांव में भीड़ भरे साप्ताहिक बाजार के दौरान सरेआम कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई थी। लक्षित हत्या का उद्देश्य चुनाव में बाधा डालना और स्थानीय लोगों को आतंकित करना बताया गया।
NIA ने अपने जांच में पाया कि दोनों बाप-बेटा सीपीआई (माओवादी) संगठन के सक्रिय सदस्य थे और दुबे के साथ उनकी राजनीतिक, व्यापारिक और व्यक्तिगत प्रतिद्वंद्विता थी।
गिरफ्तार आरोपी:
-
धन सिंह कोर्राम – जून 2024 में हिरासत में लिया गया
-
सैनुरम कोर्राम – गिरफ्तार
-
लालुरम कोर्राम – गिरफ्तार
-
एक अन्य आरोपी – गिरफ्तार
एनआईए की जांच के दौरान यह भी स्पष्ट हुआ कि पूर्वी बस्तर डिवीजन की बयानार और बारसूर क्षेत्र समिति के सदस्य और उनके ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGW) भी इस आपराधिक साजिश में शामिल थे। नारायण प्रसाद नाग अब भी फरार है।
एनआईए के अफसर मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं और सभी पहलुओं का परीक्षण कर रहे हैं।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
