web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • breaking

        रायपुर-बिलासपुर में ED की छापेमारी, दस्तावेजों की जांच

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Sep 26, 2025, 5:46 PM
        रायपुर-बिलासपुर में ED की छापेमारी, दस्तावेजों की जांच
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        कोयला, शराब और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ सकते हैं तार, ED की बड़ी कार्रवाई

        रायपुर। छत्तीसगढ़ के दो बड़े शहरों रायपुर और बिलासपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर छापेमारी की है। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई कस्टम मिलिंग और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी जांच का हिस्सा है।

        रायपुर के जवाहर मार्केट स्थित रहेजा ग्रुप के संचालक संजय रहेजा के घर और ठिकानों पर शुक्रवार सुबह से ही ED की टीम मौजूद है। अफसर दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की बारीकी से जांच कर रहे हैं।

        वहीं बिलासपुर में मीनाक्षी सेल्स और सुल्तानिया ग्रुप के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की गई। जानकारी के मुताबिक, सुल्तानिया परिवार के कारोबारी कोयला घोटाले के मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी के करीबी रहे हैं। ED ने यहां से कई अहम दस्तावेज कब्जे में लिए हैं।

        मीनाक्षी सेल्स, सुल्तानिया ग्रुप का कोयला, सीमेंट, छड़, और स्टील ट्रेडिंग का कारोबार है। आशंका जताई जा रही है कि छापेमारी का यह मामला कोयला, शराब और मनी लॉन्ड्रिंग से भी जुड़ा हो सकता है।

         

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle