दुर्ग पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: एक साथ 11 अफसरों का तबादला, देखें पूरी सूची

सीनियर एसपी ने की प्रशासनिक सर्जरी, 5 थाना प्रभारियों और 2 चौकी प्रभारी समेत 11 पुलिस अधिकारियों के तबादले, नए पदस्थापना आदेश जारी।
दुर्ग। जिले के सीनियर एसपी ने पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 11 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस आदेश में 5 थाना प्रभारियों (टीआई) और 2 चौकी प्रभारी समेत कुल एसआई और एएसआई स्तर के अधिकारी शामिल हैं। सभी अफसरों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
एसपी कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक, ये स्थानांतरण प्रशासनिक दृष्टि से किए गए हैं, ताकि जिले में पुलिसिंग की कार्यकुशलता बढ़ाई जा सके और क्षेत्रीय नियंत्रण मजबूत हो।
जारी आदेश के अनुसार —
-
निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा को रक्षित केंद्र दुर्ग से थाना प्रभारी, भिलाई नगर नियुक्त किया गया।
-
निरीक्षक रामेंद्र कुमार सिंह को रक्षित केंद्र दुर्ग से थाना प्रभारी, जामुल बनाया गया।
-
निरीक्षक बसंत कुमार बघेल को रक्षित केंद्र दुर्ग से थाना प्रभारी, अमलेश्वर पदस्थ किया गया।
-
निरीक्षक प्रशांत मिश्रा को भिलाई नगर से हटाकर वैशाली नगर थाना प्रभारी बनाया गया।
-
निरीक्षक राजेश मिश्रा को जामुल से रक्षित केंद्र, दुर्ग स्थानांतरित किया गया।
वहीं,
-
निरीक्षक प्रकाशकांत को पुलगांव से रक्षित केंद्र, दुर्ग भेजा गया।
-
उपनिरीक्षक अमित अंदानी को वैशाली नगर से पुलगांव थाना प्रभारी बनाया गया।
-
उपनिरीक्षक खेलन साहू को अंजोरा चौकी प्रभारी बनाया गया।
-
सहायक उपनिरीक्षक राजकुमार देशमुख को नगपुरा चौकी प्रभारी,
-
सहायक उपनिरीक्षक संतोष साहू को साइबर सेल, जिला दुर्ग,
-
और सहायक उपनिरीक्षक मनोज यादव को थाना भिलाई-3 भेजा गया है।
इन तबादलों से पुलिस विभाग में नए नेतृत्व और कार्यशैली की उम्मीद जताई जा रही है। सूत्रों का कहना है कि यह कदम जिले में संतुलित कानून व्यवस्था और समन्वय के लिए आवश्यक था।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
