web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • breaking

        महादेव सट्टा ऐप केस में बड़ा फैसला: सुप्रीम कोर्ट ने 12 आरोपियों को जमानत दे दी

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 8, 2025, 6:08 PM
        महादेव सट्टा ऐप केस में बड़ा फैसला: सुप्रीम कोर्ट  ने 12 आरोपियों को जमानत दे दी
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        रायपुर। महादेव सट्टा ऐप केस में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। शीर्ष अदालत ने इस मामले में शामिल 12 आरोपियों को जमानत दे दी है, जो पिछले ढाई साल से रायपुर सेंट्रल जेल में बंद थे।

        जस्टिस एम.एम. सुदरैश और सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने सुनवाई के बाद सभी आरोपियों को जमानत देने का आदेश दिया। जिन आरोपियों को राहत मिली है, उनमें रितेश यादव, भारत ज्योति, विश्वजीत राय, राहुल वकटे, नीतीश दीवान, निलंबित कॉन्स्टेबल भीम सिंह यादव, अर्जुन यादव, निलंबित एएसआई चंद्रभूषण वर्मा और सतीश चंद्राकर समेत 12 लोग शामिल हैं।

        याचिकाकर्ता के वकील गगन तिवारी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट से जमानत का आदेश जारी होने के बाद दस्तावेज प्राप्त होते ही सभी को जेल से रिहा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि केस में 213 गवाह हैं और जांच अभी भी जारी है।


        महादेव सट्टा केस क्या है?

        महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप को 2020 में यूरोप स्थित कोडर्स ने तैयार किया था। कोरोना लॉकडाउन के दौरान यह ऐप तेजी से लोकप्रिय हुआ और देशभर में फैला। पुलिस जांच में सामने आया कि ऐप को भिलाई के सौरभ चंद्राकर और उसके साथी रवि उप्पल ने मिलकर दुबई से संचालित किया।

        अब तक 70 से ज्यादा केस दर्ज, 300 से अधिक गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और 3,000 बैंक खाते फ्रीज किए गए हैं जिनमें करोड़ों रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ था।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        स्थानीय चुनावBastar PandumTribal Cultureमानव शरीरस्वास्थ्य ज्ञानविज्ञानSurvival ScienceHuman Body Limits
        nextArticle