CG Crime: भिलाई अंडरब्रिज के पास नाले में मिला शव, चोट के निशान – हत्या की आशंका

भिलाई (छत्तीसगढ़)। दुर्ग जिले के भिलाई नगर थाना क्षेत्र में सेक्टर-7 अंडरब्रिज के पास एक नाले से युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 36 वर्षीय सुरजीत (निवासी कोलकाता) के रूप में हुई है, जो भिलाई में रहकर शेफ का काम करता था।
स्थानीय लोगों ने सबसे पहले शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची भिलाई नगर थाना पुलिस और 112 टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को नाले में फेंका गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
