बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा: कोरबा पैसेंजर और मालगाड़ी में टक्कर, कई यात्रियों की मौत की आशंका

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लाल खदान इलाके में कोरबा पैसेंजर और मालगाड़ी आमने-सामने भिड़ गईं। अब तक 10 लोगों की मौत की आशंका, कई घायल — राहत कार्य जारी।
By — Thaneshwar Sahu
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार शाम बड़ा रेल हादसा हो गया।
कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच जोरदार टक्कर से ट्रेन के कई डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
घटना बिलासपुर-कटनी रेल सेक्शन के लाल खदान इलाके में हुई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में 10 यात्रियों की मौत की आशंका है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
रेलवे और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, बच्चे और महिलाएं निकाले गए सुरक्षित
हादसे के बाद रेलवे की रेस्क्यू टीम और NDRF को मौके पर भेजा गया।
टीमों ने अब तक कई यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला है।
एक मासूम बच्चे को सीढ़ियों के सहारे बाहर निकाला गया, जबकि केबिन में फंसे एक बच्चे का शव भी बरामद किया गया है।
महिला आरक्षित बोगी को हादसे में सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वहां से महिलाओं और बच्चों को निकालने में भारी मशक्कत करनी पड़ी।
रेल रूट ठप, कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित
रेलवे ने हादसे के बाद बिलासपुर-कटनी रूट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।
कई ट्रेनों को रद्द या डायवर्ट किया गया है।
SP रजनेश सिंह और कलेक्टर मौके पर पहुंच चुके हैं।
रेल प्रशासन ने मेडिकल यूनिट और डिविजनल अफसरों को भी राहत कार्य में लगाया है।
अपडेट्स (अब तक की प्रमुख घटनाएं)
-
महिला बोगी को सबसे ज्यादा नुकसान, कई घायल यात्रियों को रेस्क्यू किया गया।
-
सीढ़ियों की मदद से एक बच्चे को सुरक्षित निकाला गया।
-
केबिन में फंसे बच्चे का शव रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला।
रेस्क्यू कार्य देर रात तक जारी है, और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
