web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • breaking

        बिहार चुनाव 2025: सिर्फ 40 दिन में होगा पूरा इलेक्शन, दो चरणों में पड़ेगा वोट

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 6, 2025, 5:18 PM
        बिहार चुनाव 2025: सिर्फ 40 दिन में होगा पूरा इलेक्शन, दो चरणों में पड़ेगा वोट
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया है। इस बार सिर्फ 40 दिन में पूरी प्रक्रिया पूरी होगी, मतदान 6 और 11 नवंबर को होगा और परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

        पटना। बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी। नतीजे 14 नवंबर 2025 को घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने सोमवार शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी।

        आयोग के मुताबिक, इस बार पूरा चुनावी प्रोसेस सिर्फ 40 दिनों में पूरा किया जाएगा। 2010 में यह प्रक्रिया 61 दिन, 2015 में 60 दिन और 2020 में 47 दिन तक चली थी। यानी पिछले 15 वर्षों में यह सबसे कम अवधि का विधानसभा चुनाव होगा।

        छठ और दीवाली के बाद चुनाव की तारीखें
        राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग से अपील की थी कि मतदान की तारीखें छठ और दीवाली के बाद रखी जाएं। आयोग ने इस सुझाव को मानते हुए पहले चरण की वोटिंग छठ के 8 दिन बाद निर्धारित की है।

        उपचुनाव की तारीखें भी घोषित
        आयोग ने बिहार के साथ ही 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखें भी घोषित की हैं। इन सीटों पर वोटिंग 11 नवंबर को होगी और नतीजे 14 नवंबर को आएंगे।

        7.42 करोड़ वोटर होंगे शामिल
        बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों पर इस बार करीब 7.42 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 100 वर्ष से अधिक उम्र के 14 हजार वोटर भी शामिल हैं। वहीं, 14 लाख लोग पहली बार वोट डालने जा रहे हैं।

        जो मतदाता बूथ तक नहीं जा सकते, वे फॉर्म 12D भरकर घर से मतदान कर सकेंगे। साथ ही, इस बार वोटर मोबाइल फोन लेकर बूथ तक जा सकेंगे।

        पिछले चुनावों पर नजर
        2020 में बिहार में तीन चरणों में चुनाव हुए थे — 20 अक्टूबर से 7 नवंबर तक वोटिंग हुई और नतीजे 10 नवंबर को आए थे। जबकि 2015 के चुनाव में पांच चरणों में मतदान हुआ था — 12 अक्टूबर से 5 नवंबर तक वोट पड़े और परिणाम 8 नवंबर को आए थे।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        वन संरक्षणवन माफियाअवैध गतिविधियांबस्तर खबरवन विभाग कार्रवाईForest Department Actionप्रवासी छत्तीसगढ़ीChhattisgarh DevelopmentPravasi Chhattisgarhiपोषण
        nextArticle