web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • breaking

        अपनी ही सरकार के खिलाफ ननकीराम कंवर का बगावत भरा अंदाज़, रायपुर में नज़रबंद!

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 4, 2025, 5:38 PM
        अपनी ही सरकार के खिलाफ ननकीराम कंवर का बगावत भरा अंदाज़, रायपुर में नज़रबंद!
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर की कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत को हटाने की जिद, सीएम हाउस घेरने पहुंचे तो पुलिस ने किया नज़रबंद

        रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, कंवर ने कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत को हटाने की मांग को लेकर शनिवार को रायपुर स्थित सीएम हाउस के सामने धरने पर बैठने का ऐलान किया था।

        धरने पर पहुंचने से पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया और रायपुर एम्स अस्पताल के पास स्थित एक भवन में नज़रबंद कर दिया। इस दौरान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, SDM और भारी संख्या में जवान मौजूद रहे।

        कंवर को मनाने के लिए भाजपा के कई दिग्गज नेता और उनके बेटे संदीप कंवर भी पहुंचे। हालांकि, भाजपा नेताओं का कहना है कि "हाउस अरेस्ट जैसी कोई बात नहीं है। ननकीराम कंवर हमारे वरिष्ठ नेता हैं और उनका पूरा सम्मान किया जाएगा। मुख्यमंत्री भी उनसे चर्चा करेंगे।"

        शिकायत का मुद्दा

        आपको बता दें कि ननकीराम कंवर ने हाल ही में कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत के खिलाफ 14 बिंदुओं में शिकायत की थी। उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर कलेक्टर को हटाया नहीं गया तो वे 4 अक्टूबर को रायपुर में धरना देंगे।

        इस बीच, राज्य शासन ने मामले की जांच के लिए बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन से रिपोर्ट मांगी है। हालांकि, शासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle