नवापारा में गंगरेल जलाशय का ओवरफ्लो, सैकड़ों एकड़ फसल पानी में डूबी

किसानों ने चक्काजाम कर प्रशासन को किया अल्टीमेटम, मुआवजे की मांग तेज़
नवापारा-राजिम से बड़ी खबर सामने आई है। धमतरी के गंगरेल जलाशय से 27 हजार क्युसेक पानी छोड़े जाने के कारण नवापारा शहर से जुड़े लगभग 6-7 सौ एकड़ फसल पानी में डूब गई। यह पानी आधी रात को महानदी के तटवर्ती गांवों दुलना, कठौली, पटेवा, धूमा, परसट्ठी, नारी और मौरीकला खार तक पहुंचा।
सुबह किसान जब खेतों में पहुंचे तो देखा कि उनकी फसल बर्बाद हो गई है। आक्रोशित किसान नवापारा-कुरूद-धमतरी हाइवे पर चक्काजाम करने पहुंचे, जिससे सड़क पर लगभग 400 वाहन फंसे रहे।
पूर्व विधायक धनेन्द्र साहू भी मौके पर पहुंचे और किसानों एवं अधिकारियों से बातचीत की, लेकिन किसानों का कहना था कि एनीकट गलत जगह और ऊंचाई पर बना है, जिससे पानी खेतों में पहुंच गया। किसान इस एनीकट के 73 गेटों में से 23 गेट बंद होने की वजह से नाराज हैं।
किसानों का कहना है कि नुकसान के मुकाबले मुआवजा बेहद कम मिलता है, और वे इसका विरोध कर रहे हैं। प्रभावित गांवों में हरिमोहन साहू, हेमंत साहू, नारायण साहू, मुकेश साहू सहित सैकड़ों किसान शामिल हैं। कुल लगभग 6-7 सौ एकड़ फसल पानी में डूबी है।
किसानों ने नारेबाजी करते हुए धरना जारी रखा और प्रशासन ने सर्वे करके मुआवजा तैयार करने का आश्वासन दिया। बारिश के बावजूद किसान अपनी मांगों के लिए दृढ़ खड़े रहे।

CGVARTA
cgvarta.com (छत्तीसगढ़ वार्ता) छत्तीसगढ़ का एक अग्रणी हिंदी समाचार वेब पोर्टल है, जो प्रदेश और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक एवं निष्पक्ष ख़बरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य जनसामान्य की आवाज़ को प्रमुखता से उठाना तथा राजनीति, शासन-प्रशासन, अपराध, विकास, संस्कृति, खेल और जनहित से जुड़ी प्रत्येक महत्वपूर्ण जानकारी को निष्पक्षता के साथ प्रसारित करना है। प्रमुख विशेषताएँ - छत्तीसगढ़ की क्षेत्रीय एवं राज्य-स्तरीय ताज़ा ख़बरें निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता जन-सरोकार से जुड़े मुद्दे एवं विश्लेषणात्मक रिपोर्ट सत्य, निष्पक्षता और त्वरित समाचार के लिए जुड़े रहें cgvarta.com के साथ
