बिलासपुर में शिवलिंग पर पेशाब से बवाल, भीड़ ने मचाया हंगामा – कई गिरफ्तार

बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में युवक की हरकत से फैला तनाव, पुलिस ने 8 आरोपियों को हिरासत में लिया
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शुक्रवार देर रात बड़ा बवाल हो गया। सरकंडा थाना क्षेत्र के मुरूम खदान इलाके में एक युवक ने शिवलिंग पर पेशाब कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों का गुस्सा भड़क गया और भीड़ ने इलाके में जमकर हंगामा किया।
गुस्साई भीड़ ने आसपास के घरों और बस्ती में तोड़फोड़ भी की, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अनैतिक कृत्य करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा दोनों पक्षों के कुल 8 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
