
रायपुर (CGVARTA)। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा ने शुक्रवार को चुनावी घोषणा पत्र (BJP Election Menufesto) जारी किया। इस घोषणा पत्र में भाजपा ने कई वायदे किये हैं, जिसमें किसान, महिलाएं, छात्र और बेरोजगार शामिल हैं।
किसानों के लिए
- 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान 3100 रुपए समर्थन मूल्य, एक मुश्त भुगतान होगा।
- बारदाने के उपलब्धि धान खरीदी के पूर्व की जाएगी।
महिलाओं के लिए
- 12000 हजार सालाना हर विवाहित महिला को दिया जाएगा।
- स्टेट कैपिटल रीजन का निर्माण।
बेरोजगारों के लिए
- 1 लाख रिक्त पदों को 2 साल के भीतर समय बद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।
बेघरों के लिए
- 18 लाख आवास निर्मल जल की योजना का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।
- भूमिहीन मजदूरों के लिए
- भूमिहीन मज़दूरों को 10000 का सहयोग राशि।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में
- आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के तहत 10 लाख की मुफ्त स्वास्थ्य बीमा योजना।
- 500 नए जन औषधि केंद्र खुलेंगे।
- हर विधानसभा क्षेत्र में सीम्स और सीआईटी की घोषणा।
शक्ति परियोजना
- प्रमुख चार धार्मिक स्थलों को जोड़ने का कार्य।
- 1000 km की परियोजना।
शिक्षा के क्षेत्र में
- सीजीपीएससी में पारदर्शिता।
- यूपीएससी की तर्ज पर होगी परीक्षा।
- पीएससी घोटाले की जांच।
- स्टेट कैपिटल रीजन का निर्माण।
- विद्यार्थियों को स्कूल आने जाने के लिए 500 रूपये की सहायता।
इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, चुनाव में जिन विकास मुद्दों के साथ हम जनता के बीच हम जा रहे हैं। उसका घोषणा पत्र आज जारी हुआ है। यह घोषणा पत्र नही संकल्प पत्र है। ऐसे ही संकल्प पत्र के साथ हमने छत्तीसगढ़ की स्थापना की थी।। छत्तीसगढ़ स्थापना के बाद कुछ ही समय मे हमें सरकार चलाने का मौका मिला। जो 15 वर्ष तक लगातार चली। प्रदेश का बेहतर विकास हुआ।
उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ की जनता परिवर्तन चाहती है। बीमारू राज्य करने का काम कांग्रेस ने किया है। इस फिर से संवारने के काम भाजपा करेगी। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने प्रदेश को नक्सल मुक्त करने का काम किया। दुर्गम क्षेत्र तक विकास पहुंचाने का काम किया। मनरेगा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार देने का काम किया।
CG AE 2023-Manifesto-2 Nov